सीवान, नवम्बर 5 -- शिक्षकों से अतिरिक्त वेतन राशि की वसूली Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में शिक्षकों के बैंक खातों में निर्धारित वेतन से अधिक राशि भुगतान किए जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। सरकारी राशि की वसूली को लेकर शिक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। अब तक चिह्नित 213 शिक्षकों में से लगभग 120 शिक्षकों ने अतिरिक्त भुगतान की गई राशि सरकारी खाते में वापस कर दी है। इन शिक्षकों से एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि की वसूली हो चुकी है। वहीं, करीब 93 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक अतिरिक्त राशि वापस नहीं की है। विभागीय स्तर पर वेतन भुगतान से संबंधित अभिलेखों व बैंक खातों की जांच तेजी से की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच का दायरा अभी और बढ़ सकता है। संभावना है कि आने वाले दिनों में कुछ और शिक्षकों के खातों में अतिरि...