Siwan News वृद्ध के साथ मारपीट में चार पर प्राथमिकी
सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव में एक वृद्ध के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने उनके ही पटीदार के चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित 75 वर्षीय शिवजी साह ने हुसैनगंज थाने में दिए आवेदन में बताया कि 22 जुलाई की देर शाम करीब आठ बजे उनके पटीदार के चार लोग घर पहुंचे और लाठी, डंडा व लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.