Siwan News वृद्ध के डूबने से मौत मामले में दिया आवेदन
सीवान, अगस्त 24 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में 20 अगस्त को पोखरे में डूबकर स्थानीय निवासी राजकुमार पांडेय की मौत मामले में परिजनों ने आवेदन दिया है। मृतक की पत्नी सुमन देवी ने आवेदन देकर बताया कि 20 अगस्त को सुबह छह बजे चौकीदार द्वारा बताया गया कि उनके पति पोखरे में डूबने से मौत हो गई है। उनके पति नशे की हालत में कहीं भी गिर जाते थे। घटना के दो दिन पूर्व भी वो नशे की हालत में उसी घाट पर गिरे हुए पाए गए थे। पत्नी ने आवेदन में अंदेशा जताया है कि दुर्घटनावश पोखरे में डूबने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.