सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News सीवान। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय व एसपी पूरन कुमार झा ने सदर प्रखंड के भंटापोखर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का नियमित मासिक निरीक्षण बुधवार को किया। निरीक्षण के क्रम में वीवीपैट गोदाम के सुरक्षा के लिए निर्धारित मानक के अनुरूप किए गए व्यवस्थाओं की सघनता से जांच डीएम ने की। उन्होंने वेयरहाउस में सीसीटीवी का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों को सजग व सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। डीएम ने मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी समेत कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स...