Siwan News विस्फोट मामले में जामो थानाध्यक्ष व चौकीदार निलंबित
सीवान, अक्टूबर 24 -- आलमपुर विस्फोट मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट के मामले में पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने थानाध्यक्ष जामो बाजार और स्थानीय चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाने के स्तर पर लापरवाही के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि प्रेस बयान में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जामो बाजार थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग, बिजली कंपनी , डॉग स्क्वॉड और मेडिकल टीम को भी बुलाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.