सीवान, अक्टूबर 11 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को मंडलकारा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 और लोक अदालत के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान बंदियों को इनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता ईश्वरचंद्र ने बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 के प्रावधानों की जानकारी दी। इन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और इससे जुड़े अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News...