सीवान, सितम्बर 3 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में महावीरी झंडा मेला व पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था व शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की अहम बैठक बुधवार को हुई। इस दौरान डीएम विजय प्रकाश मीणा व एसपी भारत सोनी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Siwan News महावीरी झंडा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानीबैठक में चर्चा डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी के लिए ड्रॉप गेट, नाका पर रोको टोको अभियान चलाकर लगातार चैकसी बरती जाय। वहीं, उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। जिले भर में आगामी पर्व के अवसर पर जुलूस की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा, वीडियोग्राफी, सी...