सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरदोबारा गांव से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता की मां व जीवी नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर निवासी स्व. परसुराम सिंह की पत्नी विद्यावती देवी ने बड़हरिया थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी के लापता होने की जानकारी प्राथमिकी में विद्यावती देवी ने बताया है कि उनकी 23 वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी की शादी करीब सात माह पहले हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हरदोबारा निवासी सुरेश सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक बेटी का ससुराल वालों के साथ संबंध सामान्य रहा। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे कथित तौर पर प्रताड़ित करने लगे। ...