Siwan News विवाद सुलझाने गए सरपंच प्रतिनिधि की जमकर धुनाई
सीवान, अक्टूबर 30 -- मारपीट और फायरिंग के आरोपों की जांच Siwan News जीरादेई, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महुआ बारी गांव में बुधवार की देर रात आपसी विवाद को सुलझाने गए तितरा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सरपंच पति तितरा पंचायत के नवलपुर गांव के चुन्नू हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे एक व्यक्ति द्वारा पैसे की लेनदेन के आरोप को लेकर उनसे पूछने गए हुए थे, जहां पूर्व से ही कई लोग इकट्ठा होकर उन पर हमला कर दिए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान सरपंच प्रतिनिधि के शरीर में कई जगह गंभीर चोट लगी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.