Siwan News विवाद शांत कराने पहुंची डायल 112 की टीम से धक्का-मुक्की, आरोपित गिरफ्तार
सीवान, नवम्बर 2 -- कमसड़ा गांव में पुलिस टीम से दुर्व्यवहार Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कमसड़ा गांव में आपसी विवाद शांत कराने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। इस मामले में डायल 112 में प्रतिनियुक्त महिला पुलिसकर्मी शबनम के आवेदन पर दरौंदा थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 31 अक्टूबर की शाम डायल 112 की टीम में शामिल पुलिसकर्मी श्याम कुमार, संजय कुमार और शबनम ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रात 8:03 बजे कमसड़ा गांव में आपसी विवाद और मारपीट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज से करीब 200 मीटर की दूरी पर मुकेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.