Siwan News विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष में दर्ज कराई एफआईआर
सीवान, जुलाई 8 -- Siwan News लकड़ी नबीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र की खवासपुर गांव में आपसी विवाद मे मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों में एक दूसरे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। एक पक्ष के कामिनी देवी के आवेदन के आधार पर सोनू कुमार, संतोष साह, अनुपमा देवी, अंशु कुमारी, रेणु कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुशीला देवी, अर्जुन कुमार सहित 15 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के सुशीला देवी के लिखित आवेदन के आधार पर चंदन कुमार साह, दिनेश साह, कामिनी देवी, काजल कुमारी, रामजी साह, दौलत देवी, कोशिला देवी, सुरेंद्र साह, शांति देवी, राजनंदनी कुमारी सहित 14 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.