सीवान, अक्टूबर 1 -- Siwan News सिसवन। विभिन्न कांडों में जप्त की गई 502 लीटर अवैध शराब को सिसवन थाना परिसर में विनष्टीकरण किया गया। अलग-अलग छापेमारी और चेकिंग के दौरान यह कच्ची और अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। थाना परिसर में शराब को नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष सिसवन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...