सीवान, अक्टूबर 5 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में विद्युत चोरी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता इंद्रजीत सिंह के आवेदन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आवेदन के अनुसार, 29 सितंबर को विद्युत विभाग की टीम ऊर्जा चोरी की शिकायत पर हसनपुरवा गांव पहुंची थी। टीम में सहायक अभियंता, कनीय सहायक अभियंता, टेक्नीशियन और मानव बल शामिल थे। जांच के दौरान एक व्यक्ति द्वारा टोंका फंसाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया। इससे विभाग को करीब 14 हजार रुपये की राजस्व क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...