सीवान, जुलाई 12 -- Siwan News सीवान, कार्यालय संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने शहर के विद्या भवन महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए द्वितीय मेधा सूची जारीनवीनतम जानकारी विश्वविद्यालय के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक छात्राएं अब 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। महाविद्यालय में प्रथम चरण में गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान एवं मनोविज्ञान विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए नामांकन लिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि पीजी की पढ़ाई शुरू होने से जिले की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी।आवेदन प्रक्रिया विश्व...