सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बबनागंज जलालपुर में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन के लिए रखे 11 बोरी चावल और आठ पंखे चोरी कर लिए। घटना 18 सितंबर की रात की बताई जा रही है। मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार साह ने दरौंदा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 18 सितंबर की शाम विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक व कर्मी घर चले गए थे। रात में चोरों ने विद्यालय के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और परिसर में प्रवेश कर गए। इसके बाद मध्याह्न भोजन के लिए रखे 11 बोरी चावल तथा विद्यालय में लगे आठ पंखे चोरी कर लिए। अगली सुबह विद्यालय की रसोइया चावल लेने पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ...