Siwan News विद्यालय का ताला काटकर आठ बोरा चावल समेत सामान चोरी
सीवान, अक्टूबर 6 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महानगर में चोरों ने ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से आठ बोरा चावल, लाउडस्पीकर, टैब समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार को विद्यालय खोलने पहुंचे प्रधानाध्यापक को हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजमोहन कुमार सिंह ने इस संबंध में थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, सोमवार को वह विद्यालय खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला कटा हुआ मिला। विद्यालय के अंदर जाने पर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर विद्यालय से आठ बोरा चावल, लाउडस्पीकर, टैब सहित अन्य सामान गायब मिले। यह भी पढ़ें- Banka News: प्रोन्नत मध्य विद्यालय पडधडी में चोरी, कक्षा से पंखा गायब प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.