सीवान, अक्टूबर 8 -- विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने पर जोर Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में बुधवार को समन्वयकों एवं संचालकों की बैठक हुई। अध्यक्षता बीईओ सौरभ सुमन ने की। बैठक में प्रखंड के विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बीईओ ने विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। रंग-रोगण व मरम्मत कार्य समय पर कराने का निर्देश बीईओ ने विद्यालय भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए रंग-रोगण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का वातावरण साफ-सुथरा और बच्चों के अनुकूल होना चाहिए। भवन, कक्ष...