सीवान, अगस्त 26 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के सिकटिया गांव के प्रैक्टिकल हाई स्कूल परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन वीडियो बिंदु कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने आवासीय विद्यालय में शिक्षिका की कमी को दर्शाया। वीडियो ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनकी जरूरतों के अनुसार सहयोग और उचित मार्गदर्शन मिलना जरूरी है। ऐसे शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Siwan News विद्यार्थी सहयोग शिविर में सुनी गईं विद्यार्थियों क...