सीवान, अक्टूबर 26 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड की सुपौली पंचायत के घोड़गाहियां गांव में रविवार को बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, सीवान की ओर से वित्तीय साक्षरता-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाबार्ड और जे. कुमार एजुकेशन फाउंडेशन, लखनऊ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अलंकृत मत्स्यपालन पर अंतरराज्यीय शैक्षिक एक्सपोजर विजिट की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक शशांक शेखर और कृषि विज्ञान केंद्र के मत्स्यपालन विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को आधुनिक प्रशिक्षण के लिए रवाना किया।

नुक्कड़ नाटक से वित्तीय जागरूकतानुक्कड़ नाटक से किया जागरूक नाबार्ड की वित्तीय समावेशन निधि के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम ...