सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। एनएच 227ए मलमलिया - मशरख सड़क पर माघर मोहर राय के टोला के पास गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की कुछ हीं घंटो बाद इलाज के दौरान सीवान में मौत हो गई। मृत युवक साघर गांव के विश्वनाथ प्रसाद का पुत्र जितेन्द्र प्रसाद था। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। वह चौकीदार राजकिशोर प्रसाद का चचेरा भाई था। पोस्टमार्टम कराकर रात को करीब दो बजे शव के घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। रात में मृतक की पत्नी नीतू देवी, मां मंजू देवी, पिता विश्वनाथ प्रसाद, बच्चों व अन्य परिजनों की चीत्कार सुन कर उसके दरवाजे पर गांव व आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोग परिजनों को सांत्वना देने व ढांढस बंधाने में जुटे थे।

दुर्घटना का विवरण परिजनों ने बताया कि वे गुरुव...