सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सराय थाना क्षेत्र के चाप स्थित बरम बाबा के समीप शनिवार की अहले सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक आंदर थाना क्षेत्र के बलइपुर गांव निवासी स्व. सियाराम चौरसिया के 24 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, यहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। बताया जाता है कि संदीप कुमार शनिवार की अहले सुबह बाइक से छपरा की ओर से जिला मुख्यालय की तरफ लौट रहा था। इस दौरान चाप स्थित बरम बाबा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने इसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद की स्थिति दुर्धटना के बाद घट...