Siwan News वासगीत पर्चा की मांग को लेकर माले ने निकाला मार्च
सीवान, नवम्बर 4 -- वासगीत पर्चा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के गरीबों को वासगीत पर्चा देने की मांग को लेकर भाकपा माले ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग स्थित रामजानकी मठ के समीप से निकला मार्च तरवारा रोड, जामो चौक और थाना चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'गरीबों को पर्चा दो' के नारे लगाए। प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया। भाकपा माले के बड़हरिया विधानसभा प्रभारी विकास यादव ने कहा कि गरीबों को जमीन का अधिकार दिलाने के लिए पार्टी लंबे समय से संघर्ष कर रही है। इसके बावजूद सरकार गरीबों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को बुलडोजर चलाकर उनके बसे-बसाए घरों से उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.