Siwan News वार्ड 39 : छह माह से जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान, बढ़ रहा आक्रोश
सीवान, अक्टूबर 9 -- वार्ड-39 में जलजमाव और गंदगी से लोग परेशान Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के कई वार्डों में जलजमाव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इससे स्थानीय लोग व उस वार्ड से होकर आने-जाने वाले लोग परेशान हैं। ऐसी समस्या नगर परिषद के वार्ड-39 की बनी हुई है, जहां पिछले छह महीने से जलजमाव व गंदगी के बीच स्थानीय लोग रहने व गुजर-बसर करने को विवश हैं। बताया जा रहा कि जलजमाव की यह समस्या अब महामारी का रूप लेती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीएम के जनता दरबार में इसकी शिकायत की गई। डीएम विजय प्रकाश मीणा व डीडीसी अमिताभ सिंह के समक्ष इस मामले को रखा गया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। लंबे समय से ठहरे हुए गंदे पानी व कचरे के कारण मोहल्ले में डेंगू, मलेरिया व संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.