सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बलुआ पंचायत के वार्ड सदस्य रामसेवक यादव का निधन 26 जुलाई को हो गया। वे बलुआ पंचायत के वार्ड 05 के वार्ड सदस्य थे। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना था कि वे विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी मौत की सूचना मिलने पर मुखिया श्रीनिवास गुप्ता, सरपंच राजेश प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, कमलेश यादव, श्यामकुमार पांडेय, सत्यप्रकाश विश्वकर्मा समेत सैकड़ो लोग दरवाजे पर पहुँच कर परिजनों का ढांढस बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...