Siwan News वार्ड-बरामदे से ऑपरेशन थियेटर तक हुआ इलाज, छात्राओं से भर गया अस्पताल
सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News विनय कुमार श्रीवास्तव ,भगवानपुर हाट। तिरंगा यात्रा के बाद अचानक बीमार होकर पहुंचीं छात्राओं से गुरुवार को भगवानपुर हाट सीएचसी भर गया। एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के अस्पताल पहुंचने से वहां अफरातफरी मच गई। अस्पताल के वार्ड और कमरों से लेकर बरामदे, एक्सरे रूम और ऑपरेशन थियेटर तक छात्राओं को रखकर इलाज करना पड़ा। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए छात्राओं का उपचार शुरू किया। करीब 100 छात्राओं का अस्पताल में इलाज कराया गया। इनमें 13 की हालत अधिक खराब होने पर उन्हें भर्ती कर कई घंटे तक इलाज किया गया। पांच-छह छात्राओं को कुछ समय के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया। उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: गौड़ाबौराम:तिरंगा यात्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.