सीवान, जुलाई 18 -- Siwan News सीवान से संदीप सिंह। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मामले में ड्यूटी पर तैनात छह स्वास्थ्यकर्मियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पत्र जारी कर संबंधित कर्मियों को जवाब देने का निर्देश दिया है।

मामले का विवरण बताया गया है कि बीते 13 जुलाई की रात (रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक) में आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी के दौरान एक बाहरी व्यक्ति द्वारा मरीज को टांका लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम व सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने स्पष्टीकरण की कार्रवाई शुरू की है। स्पष्टीकरण मांगे गए कर्मियों में विशेष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार रंजन, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार वर्मा, स्टाफ नर्स ...