सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम विजय प्रकाश मीणा ने सीवान सदर प्रखंड के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए पठन-पाठन की जानकारी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कुछ विषयों पर चर्चाएं भी की, छात्रों से भी आवश्यक जानकारी ली। डीएम के समक्ष छात्र-छात्राओं ने खुले मन से अपनी बातों को रखा।

विद्यालय की व्यवस्थाएं इधर, डीएम ने विद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं व प्रशासनिक प्रबंधन पर विशेष रूप से जानकारी प्राप्त की। विभिन्न कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधन व पठन-पाठन का स्तर बेहत्तर करने के लिए संबंधित शिक्षकों को आवश्य...