Siwan News लोकतंत्र बचाओ मार्च के साथ सड़क पर उतरा महागठबंधन
सीवान, अक्टूबर 8 -- सीवान में महागठबंधन का प्रदर्शन Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महागठबंधन के बैनर तले शहर समेत पूरे जिले में प्रदर्शन, ज्ञानेश हटाओ -लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया। इस दौरान जिला मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त, पीएम व गृह मंत्री पुतले फूंके गए। डीआरडीए गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त व सरकार के खिलाफ खूब नारे लगाए गए। वहीं, डीएम विजय प्रकाश मीणा से इंडिया गठबंधन 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिलकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, भाकपा माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, वीआईपी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव, राजद के ई. विपिन कुमार कुशवाहा, अनावरुल हक, रेणु देवी आदि शामिल थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.