सीवान, अक्टूबर 30 -- लोकतंत्र और मतदाता सूची पर संवाद Siwan News सीवान, कार्यालय संवाददाता। स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूचियों की शुद्धता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास बनाए रखना जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी इसी उद्देश्य से देशव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान चला रही है। इसके माध्यम से विपक्ष के राजनीतिक एजेंडे और एसआईआर को लेकर फैलाए जा रहे कथित भ्रम को जनता के सामने रखा जा रहा है। वे गुरुवार को शहर के वीएमएचई हाईस्कूल में भाजपा की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बनाम अराजकता' युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास बनाए रखने पर जोर विधायक मंगल पांडेय ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की विश्व...