सीवान, अगस्त 18 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड सभागार में जदयू विधायक इन्द्रदेव सिंह पटेल के नेतृत्व में भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि अधिकार पर बंदोबस्ती पर्चा वितरण किया गया। पर्चा वितरण समारोह में कुल 52 भूमिहीन लोगों को आवश्यक भूमि का अधिकार पर्चा उपलब्ध कराया गया। पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन भूमिहीन परिवारों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने और उन्हें भूमि का कानूनी अधिकार दिलाने के उद्देश्य से किया गया। समारोह में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भूमिहीन परिवारों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पर्चा सौंपा गया। इस अवसर पर जदयू विधायक इन्द्रदेव सिंह पटेल, बीडीओ संदीप कुमार और सीओ मनीष कुमार सहित अन्य थे। यह भी पढ़ें- Siwan News अभियान बसेरा के तहत 31 भूमिहीन परिवारों को म...