सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के नवलपुर पुल से नवलपुर सदरपुर, बालापुर, रानीपुर से होकर बालापुर चंवर में जाने वाली वितरणी नहर आज लाखों रुपये की लागत से सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाया गया। नहर की पक्कीकारण करते समय लापरवाही के कारण आज किसानों को ठीक से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इससे किसान परेशान है। किसानों ने बताया कि निर्माण के समय सिंचाई के सहूलियत के लिए साइफन या हैरी पाइप लगाने की भी बात रखी गई थी, लेकिन निर्माण के समय इसको दरकिनार कर दिया गया। जिससे किसानों को एक मुसीबत सा बन गया है। जिससे किसानों के खेत में पानी नहीं जाकर अगल बगल फ़ैल जाता है।

समस्याओं का उल्लेख वितरणी नहर के पक्कीकरण के समय तकनीकी बारीकियों और स्थानीय जरूरतों की अनदेखी की गई। जगह-जगह साइफन न होने से पानी खेत...