Siwan News लहेजी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लगा कैम्प
सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के लहेजी स्थित बड़ी मस्जिद बंगला परिसर में मंगलवार की शाम नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अनुभवी चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सक डॉ. रामेश्वर सिंह एवं डॉ. रोशन कुमार ने करीब 400 मरीजों की जांच की तथा उनकी बीमारी के अनुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में सामान्य रोगों के साथ-साथ रक्तचाप, मधुमेह, बुखार, सर्दी-खांसी एवं अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। कैंप के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.