Siwan News लहेजी मठ के मठाधीश पर चलाई चार राउंड गोली
सीवान, अक्टूबर 29 -- मठाधीश पर हमले का आरोप Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी स्थित सद्गुरु कबीर मठ के मठाधीश आचार्य महंत अमोद गोस्वामी पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें मठाधीश द्वारा आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस को निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। थाने में दिए आवेदन के अनुसार, मठाधीश ने आरोप लगाया है कि 27 अक्टूबर की रात करीब 8:50 बजे वह मठ परिसर में थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। आरोप है कि बदमाश हमलावरों ने चार राउंड गोली चलाई, जिसमें दो गोली मिस हो गई। इस घटना में मठाधीश बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.