Siwan News लहेजी गांव से एससीएसटी मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। थाने की पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के लहेजी गांव में छापेमारी कर एससीएसटी मामले से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इसी गांव के निवासी अमरजीत पाल के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पचरुखी थाने में एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया हुआ है, जिसके आधार पर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी अमरजीत पाल को उसके गांव से ही धर दबोचा। थाने लाने के बाद पुलिस ने उससे आवश्यक पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया पूरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.