Siwan News लकड़ी नबीगंज में मॉडल स्कूल का विधायक ने किया उद्घाटन
सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News गोरेयाकोठी/लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। विकसित भारत समृद्ध बिहार कार्यक्रम के तहत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नबीगंज बाजार में मॉडल स्कूल का उद्घाटन विधायक देवेशकांत सिंह ने किया। शिक्षा के विकास को क्षेत्र की पहली प्राथमिकता बताते हुए विधायक ने कहा कि आज का दिन शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवशाली है। क्षेत्र के छात्र छात्राओं को आधुनिक एवं उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ मॉडल स्कूल की शुरुआत हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को वैश्विक स्तर की शिक्षा देने के लिए इन मॉडल स्कूलों में विशेष व्यवस्था की गई है। डिजिटल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, ई लाइब्रेरी, आधुनिक प्रयोगशालाएं एवं खेल की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूलों से गांवों की बदलेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.