सीवान, अक्टूबर 7 -- Siwan News बड़हरिया। थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लकड़ी दरगाह निवासी हमजा अली शाह के पुत्र मुजाहिद शाह के रूप में हुई है। घटना को लेकर लकड़ी दरगाह निवासी स्व अमजद शाह के पुत्र मो. जमालुद्दीन ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वे सुबह करीब 10 बजे अपने काम से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही मुजाहिद हुसैन और जाकिर हुसैन सहित अन्य लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित जमालुद्दीन के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज क...