Siwan News लंबे समय बाद एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध
सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुरा (सीएचसी) में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) उपलब्ध हो गई है। जिससे मरीजों के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। पिछले सप्ताह मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी। जहां कुत्ते, बिल्ली व अन्य जानवरों के काटने के बाद इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को वैक्सीन नहीं मिलने के कारण निराश होकर लौट थे। खासकर प्रखंड के विभिन्न गांवों, गली-मुहल्लों तथा चौक-चौराहों पर आवारा कुत्तों का आतंक बहुत बढ़ा हुआ है। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिया दास ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की समस्या को ले एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। पूर्व के दिनों एंटी रेबीज वेक्सीन नहीं होने से दिक्कतें हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.