सीवान, अगस्त 25 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पकड़ी रोड स्थित श्री राम पैलेस में रोटरी क्लब सीवान संकल्प का छठा पदस्थापन समारोह रविवार को मनाया गया। समारोह में रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया, साथ ही सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वहीं, नारी सशक्तीकरण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

नवगठित बोर्ड के सदस्य इस क्रम में राजीव रंजन कुमार ने अध्यक्ष जबकि डॉ. अजीत कुमार ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। अतुल श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। रोटरी क्लब सीवान संकल्प की वर्ष 2026-27 की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में क्लब फाउंडेशन चेयर डॉ. संजय कुमार सिंह, सर्विस प्रोजेक्ट चेयर डी. लाल, उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह, डायरेक्टर ऑफ कम्युनिटी सर्विस ...