Siwan News रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
सीवान, अक्टूबर 12 -- रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेलखंड पर चकरा के समीप रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अखैनिया गांव निवासी कमलेश मांझी के रूप में हुई है। घटनास्थल से युवक का धड़ बरामद हुआ, जबकि उसका सिर मैरवा के पास से मिला। घटना की सूचना मिलने पर रेल सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। बाद में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। बताया जाता है कि रविवार की सुबह सीवान-जीरादेई के बीच रेलवे लाइन पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान रेलवे ट्रैक के बीच एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव के साथ सिर नहीं था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.