Siwan News रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उमाशंकर सिंह महाविद्यालय के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सुनील कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वृद्ध किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और किस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.