Siwan News रूट पर अब ट्रेनों का परिचालन सामान्य, यात्रियों ने ली राहत की सांस
सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेल रूट पर कई दिनों से प्रभावित ट्रेनों का परिचालन शनिवार को सामान्य हो गया। ट्रेनों के नियमित परिचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर या कुछ देरी से पहुंचीं। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों ने अपनी-अपनी ट्रेन में सवार होकर गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। लंबे समय बाद परिचालन सामान्य होने पर दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों व छोटे कारोबारियों के चेहरे पर राहत नजर आई। शनिवार को सीवान जंक्शन से गोरखपुर जाने वाली 55041 पैसेंजर ट्रेन सुबह 5.40 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुई। वहीं, छपरा से नौतनवा जाने वाली 15105 इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 7 बजे रवाना हुई।
ट्रेनों का परिचालन सामान्य कटिहार से अमृतसर जाने वाली 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.