Siwan News रूट डायवर्ट से जामो बाजार में बढ़ी रौनक, कारोबार को भी मिल रहा फायदा
सीवान, अगस्त 20 -- Siwan News जामो, एक प्रतिनिधि। बड़हरिया बाजार में जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए लागू किए गए रूट डायवर्ट का असर अब जामो बाजार में भी देखने को मिल रहा है। डायवर्ट किए गए वाहनों के जामो होकर गुजरने से बाजार में वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। इससे जहां सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ा है, वहीं बाजार में दुकानदारों और व्यवसायियों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। रूट डायवर्ट के तहत गोपालगंज और बरौली की ओर से आने वाले वाहनों को जामो होते हुए तरवारा की ओर भेजा जा रहा है। वहीं जामो और तरवारा की ओर से गोपालगंज, सीवान व बरौली जाने वाले वाहनों को पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए थाना चौक मार्ग से गुजरना पड़ रहा है।
व्यवसायियों की उम्मीदें इससे जामो बाजार मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। व्यवसायियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.