Siwan News रुकुन्दीपुर में सरकारी सोलर लाइट तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट व धमकी
सीवान, नवम्बर 2 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर गांव में सरकारी सोलर लाइट तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी राजेश कुमार शर्मा ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में भगवान महतो, कृष्णा महतो, रंजीत महतो और छोटू महतो सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एक नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे सभी आरोपित लाठी लेकर उनके घर के सामने स्थित तीनमुहानी पर पहुंचे और वहां लगी सरकारी सोलर लाइट को तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.