सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News बसंतपुर एक संवाददाता । स्थानीय मुख्यालय स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के छठ घाट की भी सफाई की। इस दौरान जमा गंदगी, कचरे और घास-फूस को हटाकर पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा सिवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Balia News: चेयरमैन ने स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक और धार्मिक स्थ...