सीवान, अक्टूबर 26 -- रामजानकी मंदिर में धर्म ध्वज का आरोहण Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच 51 फीट ऊंचे धर्म ध्वज का आरोहण किया गया। मठाधीश श्री भगवान दास जी महाराज के मार्गदर्शन और सानिध्य में आयोजित समारोह के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सरस्वती ज्ञान निकेतन पुस्तकालय की स्थापना को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण से पहले पंडित अनुज तिवारी, रिपुंजय शांडिल्य और पंडित अजित तिवारी सहित मोतिहारी गुरुकुल के संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इसके बाद व्यास मृत्युंजय मिश्र और अन्य विद्वानों के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भजन गायक...