सीवान, नवम्बर 3 -- Siwan News सीवान, कार्यालय संवाददाता। रामजानकी पथ परियोजना के तहत एनएच-227ए के गुठनी-सीवान खंड में सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने की पहल की गई है। परियोजना के दायरे में आने वाले सिवान सदर, जीरादेई, मैरवा और गुठनी अंचल के राजस्व गांवों में नवंबर महीने में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से जमीन और परिसंपत्तियों के मुआवजे के लिए रैयतों से आवश्यक दस्तावेज जमा कराए जाएंगे। साथ ही भूमि अधिकार प्रमाण पत्र (एलपीसी), जांच प्रतिवेदन और अन्य जरूरी कागजात तैयार कराने में भी मदद की जाएगी। डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि तीन से 19 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में इन चारों अंचलों के चिह्नित राजस्व गांवों के ...