सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के रामनगर में सरस्वती साहित्य संगम के तत्वावधान में तुलसी जयंती समारोह का आयोजन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में तुलसीदास का समन्वयवाद विषय पर बहुतेरे विद्वानों ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का प्रारंभ समवेत रूप से दीप प्राज्वालन कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सरस्वती साहित्य संगम की अध्यक्ष व श्रीमति राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुशीला पांडेय ने तुलसी दास की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जबकि विद्वानों ने पुष्पार्चन किए। शिवांगी प्रकाश व सुनिष्ठा प्रकाश ने स्वस्ति वाचन व रुद्राष्टकम् वाचन किए। नवागत विद्वानों का परिचय कराने के बाद डॉ. सुशीला पांडेय ने कहा कि श्रीरामचरितमानस से देश की विषम परिस्थितियों में एक...