सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के हृदयस्थल राजेंद्र चौक पर इस बार शारदीय नवरात्र में भव्य पूजा पंडाल और मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी। शहर के प्रमुख स्थलों में शामिल राजेंद्र चौक पर होने वाली दुर्गापूजा की अपनी अलग पहचान है। मुख्य चौक पर आयोजित होने के कारण यहां पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक चौक का माहौल भक्तिमय बना रहता है। वहीं, दोनों समय होने वाली आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बेंगलुरु के जैन मंदिर की तर्ज पर बनेगा मंदरोजा का पूजा पंडालदुर्गापूजा की परंपरा वर्ष 1972 से दुर्गापूजा का आयोजन राजेंद्र चौक पर श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में वर्ष 1972 से ...