Siwan News राजस्वकर्मी के आवेदन पर जमीन दाखिल-खारिज मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर
सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनखर गांव निवासी एक व्यक्ति पर जमीन के दाखिल-खारिज से जुड़े मामले में गलत दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में राजस्व कर्मचारी की शिकायत पर हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया जाता है कि धनखर निवासी मिरसेन अहमद ने जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया था। मामले की जांच के दौरान कागजातों की पड़ताल की गई तो आवेदन में संलग्न दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। राजस्व कर्मचारी साहिल राज ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वाद संख्या 463/26-27 के निष्पादन के लिए प्रस्तुत कागजातों में अनियमितता मिली है और आवेदक ने जानबूझकर भ्रामक दस्तावेज अपलोड किए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.