Siwan News रसूलपुर अग्निकांड में आयोजकों की लापरवाही आई सामने: डीआईजी
सीवान, अक्टूबर 22 -- आग की घटना और हत्या मामले की पुलिस जांच Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। रसूलपुर गांव में दुर्गापूजा पंडाल के समीप नाटक मंचन के दौरान आग लगने से दस लोगों के झुलसने के मामले में सारण डीआईजी नीलेश कुमार ने घटनास्थल की जांच की। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। डीआईजी ने कहा कि प्रथमदृष्टया घटना आयोजकों की लापरवाही से हुई प्रतीत होती है। आयोजन समिति ने दुर्गापूजा के लिए लाइसेंस लिया था, लेकिन इसके तहत नाटक का मंचन किया जा रहा था। नाटक के दौरान ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल भी किया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुजुर्ग की हत्या मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार डीआईजी ने बड़का रोहड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.